Saturday, October 27, 2018

जुंबिशें - - - रुबाइयात 82-84


82

दोज़ख से डराए है मुसलसल मौला,
जन्नत से लुभाए है मुसलसल मौला,
है ऐसी ज़हानत कि ज़हीनो को चुभे ,
हिकमत को जताए है मुसलसल मौला,

دوزخ سے ڈرا ے ہے مُسلسل مولیٰ 
جنّت سے لُبھاۓ ہے مُسلسل مولیٰ 
ہے ایسی ذہانت کہ ذہینوں کو چُبھے
حکمت کو جتا ۓ ہے مُسلسل مولیٰ ٠

83

बस ग़ाफ़िल व् नादार डरा करते हैं,
यारों से कहीं यार डरा करते हैं,
मत मुझको डराना किसी क़ह्हारी से,
मौला से गुनहगार डरा करते हैं.

بس عارف و نادار ڈرا کرتے ہیں 
یاروں سے کہیں یار ڈرا کرتے ہیں 
مت مجھکو ڈرانا کسی قہّاری سے 
مولیٰ سے گُنہگار ڈرا کرتے ہیں ٠ 

84

कब तक ये रवादारियाँ जायज़ होंगी,
औरत की ये कुरबानियाँ जायज़ होंगी,
हर रोज़ तलाक़ और हल्लाला व् निकाह?
कब तक ये कलाकारियाँ जायज़ होंगी,

کب تک یہ رواداریاں جائز ہونگی
عورت کی یہ قربانیاں جائز ہونگی 
ہر روز طلاق اور حلالہ و نکاح 
کب تک غلط کاریاں جائز ہونگی ٠ 

No comments:

Post a Comment