Monday, September 17, 2018

जुंबिशें - - - नज़्म 62


62

अपना सूरज

अपने सूरज में गर समाना है,
और कुछ कर के ही दिखाना है,

अपनी हस्ती को बर् पर रख के,
तर्क-लज़्ज़त का ज़ायका चख के,

अपने माहौल को सुलाते हुए,
अपने मीरास को भुलाते हुए,

अपने साए को नान्घ कर बढ़ जा,
मरहले डाक, मंज़िलें चढ़ जा.

ख़ुद को पहचान एक साज़ है तू ,
आपो दीपो भवः का राज़ है तू.

तू जहाँ है वहां पे कोहरा है,
मुन्तज़िर5 तेरा हुस्ने ज़ोहरा है.

१-बिजली २-स्वाद त्याग ३-धरोहर ४-पडाव ५- प्रतीक्षा में 6- एक सितारा

اپنا سورج

،اپنے سورج میں گر سمانا ہے
،اور دنیا میں جگمگانا ہے
،اپنی ہستی کو برق پر رکھ کر
،ترک لذّت کا ذائقہ چکھ کر،
،اپنے ماحول کو بھُلاتے ہوئے
،اپنی میراث کو سُلاتے ہوئے
،اپنے ساۓ کو نانگھ کر بڑھ جا
،مرحلے ڈانک ، منزلیں چڑھ جا
،خود کو پہچان ایک ساز ہے تو
،" آپو دیپو بھوہ" کا راز ہے تو
،تو جہاں ہے ، وہاں پہ کُہرا ہے
منتظر تیرا حسن زوہرہ ہے ٠ 

No comments:

Post a Comment