Friday, September 28, 2018

जुंबिशें - - - रुबाइयात 10-12


10

हैवान हुवा क्यूँ न भला, तख़्ता ए मश्क़,
इंसान का होना है, रज़ाए अहमक़,
शैतान कराता फिरे, इंसाँ से गुनाह,
अल्लाह कराता रहे, उट्ठक बैठक.

तख्ता ए मश्क़=ब्लेक बोर्ड,रज़ाए =स्वीकृति 

حیوان ہوا کیوں نہ بھلا تختہء مشق  
اِنسان کا ہونا ہے رضاء احمق 
شیطان کرا تا پِھرے ، انساں سے گناہ 
الله کرا تا رہے ، اُٹھک بیٹھک ٠ 

11

साइंस की सदाक़त पे यक़ीं रखता हूँ,
अफ़कार ओ सरोकार का दीं रखता हूँ, 
सच की देवी का मैं पुजारी ठहरा, 
बस दिल में यही माहे-जबीं रखता हूँ.

سائنس کی صداقت پہ یقیں رکھتا ہوں 

افکار و سروکار کا دیں رکھتا ہوں 
سچ کی دیوی کا میں پُجاری ٹھہرا 
بس دل میں یہی ماہِ جبیں رکھتا ہوں 
12

हमदर्द भी होते, वह दवा भी होते,
वह मेरे मददगार नुमा भी होते,
लाज़िम था कि होता न मैं, उनसे बढ़ कर
वह मुझ पे हँसा, करते फ़िदा भी होते

ہمدرد بھی ہوتے ، وہ دوا بھی ہوتے 
وہ میرے مدد گار، نُما بھی ہوتے 
لازم تھا کہ ہوتا نہ میں ، اُن سے بڑھ کر
وہ مجھ پہ ہنسا کرتے ، فدا بھی ہوتے ٠ 

No comments:

Post a Comment