Saturday, September 29, 2018

जुंबिशें - - - रुबाइयात 13-15


13
इन्सान के मानिंद हुवा उसका मिज़ाज , 
टेक्सों के एवज़ में ही चले राज व् काज,
है दाद-व् -सितद में वह बहुत ही माहिर,
देता है अगर मुक्ति तो लेता है ख़िराज.

اِنسان کے مانند ہُوا اُسکا مزاج 
ٹیکسوں کے عوض میں ہی چلے راج و کاج 
ہے داد و سِتد میں وہ بڑا ہی ماہر 
دیتا ہے گر نجات ، لیتا ہے خراج 

14

अल्फाज़ के मीनारों में क्या रख्खा है, 
सासों भरे गुब्बारों में क्या रख्खा है,
इस हाल को देखो कि कहाँ है मिल्लत,
माज़ी के इन आसारों में क्या रख्खा है.
الفاظ میناروں میں کیا رکّھا ہے 
ساسوں بھرے غُباروں میں کیا رکّھا ہے
اس حال میں دیکھو کہ کہاں ہے اُمّت 
ماضی کے ان آساروں میں کیا رکّھا ہے 

15

आज़ादी है सभी को कोई कुछ माने,
अजदाद* के जोगी को पयम्बर जाने,
या अपने कोई एक खुदा को गढ़ ले,
गुस्ताख़ी है औरों को लगे समझाने.
*पूर्वज 

آزادی سبھی کو ہے ، کوئی کچھ مانے
اجداد کے جوگی کو پیمبر جانے
یا اپنے کوئی ایک خدا کو گڑھ لے 
گستاخی ہے آوروں کو لگے سمجھنے ٠ 

No comments:

Post a Comment