Saturday, June 16, 2018

जुंबिशें - - -ग़ज़ल 89 जब तक रवा रखोगे, मेरे साथ तुम बुख़ालत


89

जब तक रवा रखोगे, मेरे साथ तुम बुख़ालत1,
तब तक न कर सकूँगा, मेरे यार मैं क़िनाअत2.

 बेदारियां ये कैसी? कि जिद्दत हैं सब हराम ,
बेहोशी ही भली थी, तेरा सोना ही ग़नीमत.

क़ुर्बानियों का जज़्बा, मज़ाहिब की तश्नगी3 है,
खूराक़ इनको भाए, वफ़ादारों की शहादत .

 लिपटा हुवा जवाँ है, मज़ारों के देवता से, 
शर्मिंदा जुस्तुजू है4, हमागोश5 है अक़ीदत.

मुमकिन नहीं की ख़ालिक़6, अगर हो तो मुन्तक़िम7 हो, 
होगा अगर जो होगा , माँ बाप की ही सूरत. 

मेरी तरह ही तुम भी, हटा लोगे बोझ दिल का,
क्या शय है फ़िक्र ए मुंकिर, ज़रा समझो इसकी क़ीमत. 

1 कंजूसी 2 संतोष 3 प्यास 4 तलाश 5 लिपटना 6 खुदा 7 प्रति घात

،جب تک روا رکھو گے، میرے ساتھ تم بُخا لت
تب تک نہ کر سکون گا، میرے یار میں قِناعت٠  

،بیداریاں یہ کیسی کہ ، کھنچتا ہے سمت ماضی
بے ہوشی ہی بھلی تھی، ترا سونا ہی غمیمت٠  

،قربانیوں کا جذبہ ، مذاہب کی تشنگی ہے
خوراق انکو بھاۓ، وفا داروں کی شہادت٠  

،لِپٹا ہوا جواں ہے، مزاروں کے دیوتا سے
شرمندہ جُستجو ہے، ہمّہ گوش ہے عقیدت٠  

،ممکن نہیں کہ خالق، اگر ہو تو منتقم ہو
ہوگا اگر جو ہوگا، ماں باپ کی ہی صورت٠  

،میری طرح ہی تم بھی، ہٹا لوگے بوجھ دل کا
کیا شے ہے فکرِ منکر ، ذرا سمجھو اسکی قیمت٠  

No comments:

Post a Comment