Sunday, June 3, 2018

जुंबिशें - - -ग़ज़ल 75



75 

ग़फ़लतों की इजाज़त नहीं है,
ये तो सच्ची इबादत नहीं है.

कड़ुई सच्चाइयाँ हैं, सुनाऊं?
मीठे झूटों की आदत नहीं है.

चित तुम्हारी है, पट भी तुम्हारी,
भाग्य लिक्खे में ग़ैरत नहीं है.

छोड़ कर बाल बच्चों को बैठे,
सन्त जी ये शराफ़त नहीं है.

दुःख न पहुँचाओ, तुम हर किसी को,
सुख जो देने की, वसअत नहीं है.

रोग अपना ज़ियाबैतिशी है,
अब कोई शै भी, नेअमत नहीं है.

हों वो पत्थर के या फिर हवा के,
इन बुतों में, हक़ीक़त नहीं है.

ये हैं 'मुंकिर'में फूटी निदाएँ,
आसमानों की हुज्जत नहीं है.

*वोसअत=क्षम्ता *ज़ियाबैतिशी=डायबिटीज़

،غفلتوں کی اجازت نہیں ہے 
یہ تو سچّی عبادت نہیں ہے٠ 

،کڑوی سچّائیاں میں سناؤں 
میٹھے جھوٹوں کی عادت نہیں ہے٠

،چِت تمہاری ہے، پَٹ بھی تمہاری
جال سازی میں غیرت نہیں ہے٠ 

،چھڑ کر بال بچوں کو بیٹھے 
سنت جی یہ شرافت نہیں ہے٠

،دُکھ نہ پہنچاؤ تم ہر کسی کو 
سُکھ جو دینے کی وسعت نہیں ہے٠

،روگ اپنا ذیا بیطسی ہے 
اب کوئی شے بھی نعمت نہیں ہے٠

،ہوں یہ پتھر کے یا پھر ہوا کے 
اِن بتوں میں حقیقت نہیں ہے٠

،ہیں یہ منکر میں پھوٹی ندایں 
آسمانوں کی ہجت نہیں ہے٠ 

No comments:

Post a Comment