Sunday, June 3, 2018

जुंबिशें - - -ग़ज़ल 76



76

यह ग़लाज़त भरी रिशवत,
लग रहा खा रहे नेअमत.

बैठी कश्ती पे माज़ी के,
फँस गई है बड़ी उम्मत.

 कुफ़्र ओ ईमाँ का शर लेके,
जग में फैला दिया नफ़रत.

सर क़लम कर दिए कितने,
लेके इक नअरा ए वहदत.

सर बुलंदी हुई कैसी?
आप बोया करें वहशत.

धर्म ओ मज़हब हो मानवता,
रह गई एक ही सूरत.

माँ ट्रेसा बनीं नोबुल,
ख़िदमतों से मिली अज़मत.

हो गया हादसा आख़िर,
हो गई थी ज़रा ग़फ़लत.

खा सका न वह 'मुंकिर",
खा गई उसे है उसे दौलत.

*माज़ी= अतीत *उम्मत=मुस्लमान *शर=बैर *वहदत=एकेश्वर

،یہ غلاظت بھری رشوت 
لگ رہا کھا رہے ہو نعمت٠ 

،بیٹھی کشتی پہ ماضی کی 
پھنس گئی ہے بڑی امّت٠ 

،کفروایمان کا شر لے کے 
جگ میں پھیلا دیا نفرت٠ 

سر قلم کر دئے کتنے؟ 
لے کے اک نعرہ ے وحدت٠ 

سر بلندی ہوئی کیسے؟ 
آپ بویا کریں دہشت٠

،ہو گیا حادثہ آخر 
ہو گئی تھی ذرا غفلت٠ 

،دھرم و مذہب ہو، مانوتا 
رہ گئی ایک ہی صورت٠ 

،کھا سکا نہ وہ منکر 
کھا گئی اسے دولت٠ 

No comments:

Post a Comment