Monday, July 16, 2018

जुंबिशें - - - नज़्म 3



3

ख़्वाहिशे पैग़म्बरी

जी में आता है कि मैं भी, इक ख़ुदा पैदा करुँ,
पहले जैसों ही, सदाक़त1 में रिया2 पैदा करुँ.

कुछ ख़ता पैदा करुँ, फ़िर कुछ सज़ा पैदा करुँ,
मौत से पहले ही इक, यौमे जज़ा3 पैदा करुँ.

आऊँ और जाऊं पहाडों पर, निदा4 के वास्ते,
वह्यि5 सी, या देव वाणी सी, सदा पैदा करुँ.

गढ़ के इक हुलिया निकालूँ , ख़ुद को इस मैदान में,
सब से हट कर इक अनोखी ही अदा पैदा करुँ.

मुह्मिलों6 में फ़लसफ़े राग माले डाल कर,
आश्रम में रख के, अपना बुत ग़िज़ा पैदा करुँ.

उफ़! कि दिल के क़ैद ख़ाने में है 'मुंकिर' का ज़मीर,
कैसे मासूमों के ख़ातिर, मैं दग़ा पैदा करुँ.

१-सत्य २-मिथ्य ३-प्रलय के बाद इनाम पाने का दिन
 ४-आकाशवाणी ५-ईश्वानी ६- अर्थ हीन और अनरगल 

خواہشِ پیغمبری

،جی میں آتا ہے کہ ، میں بھی اک خُدا پیدا کروں
پہلے جیسوں ہی ، صداقت میں رِیا پیدا کروں٠

،کچھ خطا پیدا کروں ، پھر کچھ سزا پیدا کروں
موت سے پہلے ہی، اِک یومِ جزا پیدا کروں٠

،آؤں  اور جاؤں پہاڑوں پر ، ندا کے واسطے
وحیی سی یا دیو وانی ، سی صدا پیدا کروں٠ 

،گڑھ کے اک حلیہ نکالوں ، خود کو اس میدان میں
سب سے بڑھ کر، اِک انوکھی ہی ادا پیدا کروں٠

،مُحملوں میں فلسفے کے ، راگ مالے ڈال کر
آشرم میں رکھ کے ، اپنا بُت غذا پیدا کروں٠

،اُف ! کہ دل کے قید خانے میں ، ہے 'منکر' کا ضمیر
کیسے معصوموں کی خاطر ، میں دغا پیدا کروں٠ 

3 comments:

  1. आदरणीय / आदरणीया आपके द्वारा 'सृजित' रचना ''लोकतंत्र'' संवाद मंच पर 'सोमवार' २३ जुलाई २०१८ को साप्ताहिक 'सोमवारीय' अंक में लिंक की गई है। आमंत्रण में आपको 'लोकतंत्र' संवाद मंच की ओर से शुभकामनाएं और टिप्पणी दोनों समाहित हैं। अतः आप सादर आमंत्रित हैं। धन्यवाद "एकलव्य" https://loktantrasanvad.blogspot.in/



    टीपें : अब "लोकतंत्र" संवाद मंच प्रत्येक 'सोमवार, सप्ताहभर की श्रेष्ठ रचनाओं के साथ आप सभी के समक्ष उपस्थित होगा। रचनाओं के लिंक्स सप्ताहभर मुख्य पृष्ठ पर वाचन हेतु उपलब्ध रहेंगे।



    आवश्यक सूचना : रचनाएं लिंक करने का उद्देश्य रचनाकार की मौलिकता का हनन करना कदापि नहीं हैं बल्कि उसके ब्लॉग तक साहित्य प्रेमियों को निर्बाध पहुँचाना है ताकि उक्त लेखक और उसकी रचनाधर्मिता से पाठक स्वयं परिचित हो सके, यही हमारा प्रयास है। यह कोई व्यवसायिक कार्य नहीं है बल्कि साहित्य के प्रति मेरा समर्पण है। सादर 'एकलव्य'





    निमंत्रण

    विशेष : 'सोमवार' २३ जुलाई २०१८ को 'लोकतंत्र' संवाद मंच अपने साप्ताहिक सोमवारीय अंक के लेखक परिचय श्रृंखला में आपका परिचय आदरणीया निशा नंदिनी भारतीय जी से करवाने जा रहा है। जिसमें ३४० ब्लॉगों से ग्यारह श्रेष्ठ रचनाएं भी शामिल हैं। अतः 'लोकतंत्र' संवाद मंच आप सभी का स्वागत करता है। धन्यवाद "एकलव्य" https://loktantrasanvad.blogspot.in/

    ReplyDelete
  2. बहुत ख़ूबसूरत नज़्म .।।

    ReplyDelete