Saturday, April 14, 2018

जुंबिशें - - -ग़ज़ल 29




29

बेखटके जियो यार, कि जीना है ज़िन्दगी,
निसवाँ1 है हिचक खौ़फ़, नरीना2 है ज़िन्दगी.

खनते को उठा लाओ, दफ़ीना है ज़िन्दगी,
माथे पे सजा लो, कि पसीना है ज़िन्दगी.

घर, खेत, सड़क, बाग़ की, राहें सवाब हैं,
मक्का है ज़िन्दगी, न मदीना है ज़िन्दगी.

नेकी में नियत बद है, तो मजबूर है बदी,
देखो कि किसका कैसा,  क़रीना है ज़िन्दगी.

जिनको ये क़नाअत3 की नफ़ी4, रास आ गई,
उनके लिए ये नान ए शबीना5 है ज़िन्दगी.

इबहाम6 की तौकों से, सजाए वजूद हो,
'मुंकिर' जगे हुए पे, नगीना है ज़िन्दगी.

१-स्त्री लिंग २-पुल्लिग़ ३-संतोष ४-आभाव ५-बासी रोटी ६-अंध-विशवास

، بے کھٹکے جیو یار، کہ جینا ہے زندگی
نسواں ہے ہچک خوف ، نرینہ ہے زندگی٠ 

کھنتے کو اٹھا لاؤ، دفینہ ہے زندگی٠
ماتھے پہ سجا لو کہ پسینہ ہے زندگی٠

، گھر کھیت سڑک، باغ کی راہیں حیات ہیں، 
مکّہ ہے زندگی نہ مدینہ ہے زندگی٠

، نیکی میں نیت بد ہے، تو مجبور ہے بدی، 
ہر اک کے لئے اپنا قرینہ ہے زندگی٠

، جنکو یہ قناعت کی نفی را س آ گئی، 
انکے لئے اک نانِ شبینہ ہے زندگی٠

، ہے طوق یہ لعنت کی، جوپہنے وہم کو،  
منکر کی انگوٹھی میں نگینہ ہے زندگی٠

No comments:

Post a Comment