Saturday, April 7, 2018

जुंबिशें - - -ग़ज़ल 22



22

सुकून ए क़ल्ब को, दिल की हसीं परी तो मिले,
तेरे शऊर को, इक हुस्न ए दिलबरी तो मिले.

नफ़स नफ़स की बुख़ालत  को ख़त्म कर देंगे,
तेरे निज़ाम में, पाकीज़ा रहबरी तो मिले.

क़िनाअतें तेरी, तुझ को सुकूं भी दे देंगी,
कि तुझ को सब्र, बशक्ल ए क़लन्दरी तो मिले.

जेहाद अब नए मअनो को ले के आई है.
तुम्हें ''सवाब व्  ग़नीमत'' से, बे सरी तो मिले.

वहाँ पे ढूँढा तो, बेहतर न कोई बरतर था,
फ़रेब खुर्दा ए एहसास ए बरतरी तो मिले.

तू एक रोज़ बदल सकता है ज़माने को,
ख़याल को तेरे 'मुंकिर" सुख़नवरी तो मिले.

*बुख़ालत=कंजूसी *केनाआतें=संतोष *कलंदरी=मस्त-मौला *''सवाब ओ गनीमत'' =पुण्य एवं लूट-पाट*सुख़नवरी=वाक्-

،سکونِ قلب کو دل کی حسین پری تو ملے 
ترے شعور کو اک حسنِ دلبری تو ملے٠ 

،نفس نفس کی بُخا لت کو ترک کر دینگے 
ترے نظام میں پاکیزہ رہبری تو ملے٠

،قناعتیں تری تُجھکو سکوں بھی دیدیں گی 
کہ تجھ کو صبر بَشکلِ قلندری تو ملے٠

،جہاد اب نئےمعنوں کو لے کے آئی ہے 
تمہیں ثواب و غنیمت سے بے سری تو ملے٠

،وہاں پہ ڈھونڈھا تو، کم تر نہ کوئی برتر تھا
فریب خوردہء احساسِ برتری تو ملے٠

،تو ایک روز بدل سکتا ہے زمانے کو 
خیال کو ترے منکر سُخن وری تو ملے٠

No comments:

Post a Comment