Wednesday, June 13, 2018

जुंबिशें - - -ग़ज़ल 86 जहान ए अर्श का बन्दा है, बार ए अन्जुमन होगा


86

जहान ए अर्श का बन्दा है, बार ए अन्जुमन होगा,
मसाइल पेश कर देगा, नशा सारा हिरन होगा.

मुझे दो गज़ ज़मीन दे दे, अगर शमशान में अपने,
मज़ार ए यार पे अर्थी जले तेरी, मिलन होगा.

मिले हैं पेट पीठों से, तलाशी इनकी भी लेना,
कहीं कुछ अन्न मिल जाए, तो बाक़ी है हवन होगा.

वो जिस दिन से ग़लाज़त साफ़ करना बंद कर देगा,
कोई सय्यद न होगा, और न कोई बरहमन होगा.

अपीलें सेक्स करता हो, तो ऐसा हुस्न है बरतर,
अजब मेयार लेके हुस्न का, यह बांक पन होगा.

फ़्री के, गिफ्ट के, और मुफ़्त के, हमराह हैं सौदे,
ख़रीदो मौत गर 'मुंकिर' तो तोहफ़े में कफ़न होगा.

***

،جہانِ عرش کا بندہ ہے، بارِ انجمن ہوگا 
مسائل پیش کر دیگا ، نشہ سارا ہِرن ہوگا٠ 

،مجھے دو گز زمیں دیدے، اگر شمشان میں اپنے 
مزارِ یار پہ ارتھی جلے تیری، ملن ہوگا٠ 

،ملے ہیں پیٹ، پیٹھوں سے، تلاشی اُن کی بھی لینا 
کہیں کُچھ انّ مل جاۓ، تو باقی ہے ہَون ہوگا٠ 

،وہ جس دن سےغلاظت صاف کرنا بند کر دیگا 
کوئی سیّد نہ ہوگا اور نہ کوئی برہمن ہوگا٠ 

،اپیلیں سیکس کی کرتا ہو، ایسا حسن ہے برتر 
عجب معیار لے کے، حسن کا اب بانک پن ہوگا٠ 

،فری کے، گِفٹ کے اور مُفت کے، ہمراہ سودے ہیں
خریدو موت گر منکر، تو تحفے میں کفن ہوگا٠  

No comments:

Post a Comment